शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2013

चुनावी बयार..!

बह रही
चुनावी बयार
उठने लगा
भावनाओं
का ज्वार
किसी को चढ़नें
लगा बुखार
तो किसी की
"माई" बीमार
किसी का हो गया
घर निकाला
कोई कर रहा टिकट
के लिए मनुहार
मतदाता सिर्फ
इसी में मस्त
मिला जो अस्वीकार
का अधिकार
राजनीति का
चेहरा सख्त
भरे है एक से
 एक "कम्बख्त"
अब तो मौतों
पर भी होने
लगी सियासत
..!  

रविवार, 13 अक्टूबर 2013

" हो रहा निर्माण "

गिर गया पुल
बह गया रपटा
सड़क में गड्ढे
गड्ढों में सड़क
ईमानदारी
 से करना
चाहा काम
हो गया
जीना हराम
मज़बूरी ने
 पहुंचा दिया
कमीशनखोरों
 के मकान
इसीलिए तो
एक ही
सड़क का
बार-बार
 किया निर्माण...!!!

शनिवार, 12 अक्टूबर 2013

किसिम-किसिम के रावण..!

कौन राम 
 कौन रावण 
मुश्किल
पहचान है 
जिसे समझो
" राम " वो ही
 निकलता 
" रावण "  है 
असली रावण 
 था अलोकतांत्रिक
लोकतंत्र में
 किसिम-किसिम
 के रावण  हैं  
असत्यवादी 
अहंकारी 
अशिक्षित 
चरित्रहीन 
सांप्रदायिक 
वंशवादी 
जातिवादी 
भ्रष्ट-स्वार्थी 
अपराधी 
ना जानें और
 कितने रूप हैं
" दाह " उपजाने 
वाले इन रावणों 
को मारो  मत 
हरा डालो 
मौका-ए-चुनाव है. 

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2013

" बेटिकट "

सुनते थे
दिल्ली
" दिल "
 वालों
की है,
गए
तो पता
चला-
दिल्ली तो
सिर्फ
" पैसे "
वालों की है.
गए तो
" टिकट " के
लिए थे,
" बे-टिकट "
लौटे
बद - किस्मती
देखिये-
धरे भी
गए तो
  " बेटिकट ! "